फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवाला खाप की बैठक में लिया गया कन्या भ्रुण हत्या ना करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
पाई। रविवार को करोड़ा गांव में बनवाला खाप की एक महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महापंचायत में मुख्यातिथि के तौर पर रमेश बनवाला कोच ने शिरकत की। प्रधान सतपाल सिंगवाल ने बताया कि उनके गोत्र की पहली महापंचायत गांव जींद के सिवाह गांव में हुई थी और दूसरी महापंचायत कोड़ा गांव में हो रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य बदलते समय के साथ समाज के विकास के लिए आवश्यक बदलाव व जागरूकता लाना है। इस पंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को मिटाना है।
बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
1. समाज के गरीब व्यक्ति के बच्चों को सहायता देकर शिक्षा ग्रहण करवाना। खाप प्रतिनिधि फैसला ले कि वे इस बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
2. स्वास्थ्य व खेलकूद। कई गांवों में बच्चे खेलना चाहते हैं, परंतु वहां कोच नहीं है तो उनको खेलकूद में अपना, अपने परिवार, गांव का नाम चमकाने के लिये कोच उपलब्ध करवाया जाए और सुविधा भी दी जाए।
विज्ञापन

3. बच्चों को संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। बच्चों को उनके पूर्वजों के अनुसार संस्कार दिये जाए। ताकि बच्चे चारीत्रिक तौर मजबूत होकर समाज व राष्ट्र की सेवा कर सकें।
4. दहेज व भ्रूण हत्या समाप्त किए जाने का फैसला लिया गया। यदि समाज में लड़कियां बचेगी नही तो आगे उनका वंश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दहेज, नशा से दूर रहना चाहिये।
विज्ञापन


चुनावों में सर्वसम्मति से हो फैसला : गंगा राज करोड़ा ने बताया कि बनवाला गोत्र के जितने भी गांव है, सभी में राजनैतिक पंचायतों के प्रतिनिधि सर्वसम्मति से बनना चाहिये। चुनाव में हमारे बच्चों को नशे की लत लग जाती है। अगले चुनाव में बनवाला गोत्र के सभी गांव में इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर चुडिय़ा राम, रौनक राम, मास्टर प्रेम सिंह, मास्टर राजपाल, मास्टर गुगन राम, भले राम सरपंच कोड़ा, रमेश हरित, वेद सरपंच सिवाह, बलवान सरपंच सिंहवाला, ठेक राम, वालीवाल कोच चरण सिंह सहित करोड़ा गांव के समस्त लोग उपस्थित थे।

बनवाला खाप ने लिया गया कन्या भ्रूण हत्या ना करने का संकल्प
खाप के गांवों में बच्चों को शिक्षा व खेल में आगे बढ़ाने का भी हुआ प्रस्ताव पारित
फोटो संख्या-35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें