फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पीए के अशोभनीय व्यवहार पर हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मितल की कड़ी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि मेरे जैसा कोई ईमानदार व्यक्ति ऐसा काम कर देता तो सीएम तुरंत कर देते पद से मुक्त : रॉकी
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के पीए के अशोभनीय व्यवहार पर हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
कहा- पद की गरिमा नहीं समझ रहे सीएम कार्यालय में पीए के पद पर बैठे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कुरुक्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पीए द्वारा आपत्तिजनक वीडियो देखे जाने पर सरकार में ही एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने बड़ा हमला बोला है। मित्तल ने कहा कि यदि उनके जैसा कोई ईमानदार व्यक्ति ऐसा कर देता तो उन्हें तुरंत पदमुक्त कर दिया जाता। लेकिन सीएम के पीए जैसा महत्वपूर्ण जिम्मा संभाल रहे व्यक्ति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम में ऐसा व्यवहार असहनीय है।
विज्ञापन

मित्तल ने कहा कि उन्होंने एक अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ ही तो आवाज उठाई थी, उस समय उन्हें पद से तुरंत प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया था। लेकिन अब इस मामले में अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं? मित्तल ने कहा कि उन्होंने पहले भी चेताया था कि यहां कई अयोग्य व्यक्ति आए हुए हैं। जो सरकार को, संत जैसे मुख्यमंत्री को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कई ऐसे अयोग्य एवं बिना खून पसीने की मेहनत के इन लोगों को पद मिले हुए हैं। जिस कारण इन्हें पद की गरिमा का एहसास नहीं हैं। सीएम के पीए का काम होता है कि उनके कार्यक्रम में उनसे मिलने वाले लोगों आदि की ओर ध्यान रखे। लेकिन सीएम के पीए को लेकर जो बात सामने आई है, वह निंदनीय है। सिख धर्म में तो लोग नंगे सिर भी नहीं जाते, ऐसे धार्मिक विषय में नग्नता क्यों? वहां सिख सहित हिंदू धर्म की भावनाओं के खिलाफ काम किया गया है। उनकी मांग है कि ऐसे मामलों में भी सरकार वैसी ही तत्परता दिखाए, जो उन्हें उनके पूर्व के पद से हटाने में दिखाई गई थी। कानों में लीड लगाकर वीडियो देखने का काम पीए का नहीं होता, ऐसा व्यक्ति क्या जनता की सुनेगा? क्या सीएम को रिपोर्ट देगा और क्या सीएम से मिलने वाले लोगों की गतिविधियों में ध्यान रखेगा। मुझे यह रिपोर्ट पढ़कर आत्मग्लानी हुई है। भाजपा एक संस्कारी पार्टी है। ऐसे लोग मोदी जी के सपने तोड़ रहे हैं। जिनकी मेहनत से आज हम सत्ता में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें