फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो के समर्थन में वन विभाग के मजदूरों ने सड़कों पर उतर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे वन मजदूर, किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वन मजदूर यूनियन ने मांगों के समर्थन में सोमवार को विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान विजय शर्मा ने की। सबसे पहले वन विभाग के मजदूर विभाग के कार्यालय में एकत्रित हुए जिसके बाद वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे जहां उन्होंने डीसी को सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
जिला प्रधान ने बताया कि विभाग के मजदूर पिछले 42 दिन से धरने पर बैठे है। लेकिन कोई भी आला अधिकारी उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए नहीं पहुंचा है। जिला प्रधान ने बताया कि वन मंडल अधिकारी वन मजदूरों को ठेकेदारी प्रथा में धकेला चाहते हैं। जिसको वन मजदूर कतई सहन नहीं करेंगे। डीसी धर्मवीर सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद मजदूरों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही वन मंडल अधिकारी को बुलाकर इन मांगों का समाधान करवाएंगे। प्रधान ने बताया कि वह रोडवेज कर्मचारी की हड़ताल का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौजवान सेवा संघर्ष समिति का धरना जारी
कैथल। नौजवान सेवा संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना मांगों को लेकर 110वें दिन भी देवीगढ़ रोड पर जारी है। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी रमेश जांगड़ा ने की। धरना रबड़ की सड़क बनाने की मांग पर दिया जा रहा है। जांगड़ा ने कहा कि देवीगढ़ रोड बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के पदाधिकारियों ने रोड़ा व मिट्टी डलवा दी है। इस अवसर पर काला सैनी, कृष्ण फौजी, गुरनाम सिरेाही, बाबूराम, सतीश कुमार, मंजीत चहल, अमित काका, सुरजीत, मांगेराम सैनी, प्रेम सैनी, ओमप्रकाश, संजय व रमेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें