फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को 145 नए मामले, 866 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
09-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 145 नए केस मिले हैं। इनमें एमबीबीएस चिकित्सक, एक आयुर्वेदिक चिकित्सक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 866 हो गई हैं। वहीं 55 लोग कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए है। सक्रिय केसों में से 802 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 27 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 5 मरीजों का इलाज शाह अस्पताल, 17 मरीजों का पीजीआई चंडीगढ़ में, 4 का सिग्नस अस्पताल में, एक का जीएमसी चंडीगढ़ में, और 10 मरीजों का इलाज करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने अपील की है कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड-19 की हिदायतों का निरंतर पालन करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 12 हजार 510 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 293 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 90.2 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत है और डेथ रेट 2.8 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 10671 व्यक्तियों में से 9869 ठीक हो चुके हैं।
जिले मेें अब तक 15 लाख 6 हजार 837 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 8 लाख 73 हजार 21 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 31 हजार 243 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2573 को बुस्टर डोज दी जा चुकी है। इनमें 14 हजार 988 हेल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 707 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 41131, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9 लाख 9 हजार 926 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 96 हजार 510, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 32 हजार 575 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को 4816 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें