फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखी फिल्म न्यूटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। पद्मा सिटी मॉल में सोमवार को चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चुनाव विषय पर बनी फिल्म न्यूटन दिखाई गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने खुद भी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठकर इस फिल्म को देखा और सभी को चुनाव के दौरान ड्यूटी में ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जितने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, सभी निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाएं। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों की पालना दृढ़ता से की जाए। इस चुनाव में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है, उनमें कई अधिकारियों ने इससे पूर्व भी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया होगा, फिर भी सभी अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट होकर कार्य करें ताकि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। डीसी ने बताया कि न्यूटन फिल्म 11 अप्रैल तक हर रोज दो शॉ के माध्यम से दिखाई जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना, एक्सईएन कुलदीप सिंह, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, राजेंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखी फिल्म न्यूटन
फोटो नंबर-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें