अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी की अनाज मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूंडरी की धरती से सता परिवर्तन की शुरूआत होगी। सुरजेवाला पूंडरी की अनाज मंडी में कांग्रेसी सतबीर भाणा द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ढूल से रणदीप सिंह सुरजेवाला को पगड़ी और भाणा ने गदा देकर सम्मानित किया।
सुरजेवाला ने कहा कि यह परिवर्तन रैली सत्ता प्राप्ति, राजगद्दी प्राप्ति या चुनाव जीतने की मंशा से नहीं की गई, बल्कि हरियाणा की शुरुआत पूंडरी हलके से होकर यहां की जनता के हकों को उन्हें सौंपने के लिए की गई है। यह रैली व्यवस्था परिवर्तन की रैली है। उन्होंने कहा कि इलाके की तस्वीर नेतृत्व से बदलती है। जनता से अपील करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आप कांग्रेस को वोट दो, आपकी हर एक वोट रणदीप सुरजेवाला को पड़ेगी। पूंडरी की जनता के साथ गांव-गांव, शहर के हर वार्ड में कांग्रेस पार्टी का अलख जगाएंगे और भाजपा को दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूने देंगे।
सज्जन सिंह ढुल जिन्होंने अभी-अभी कांग्रेस ज्वाइन की है ने भी अपने विचार रखे और सतबीर भाणा को कामयाब रैली के लिए बधाई दी। रैली के आयोजक सतबीर भाणा ने अपने संबोधन में जहां रणदीप सिंह सुरजेवाला का अभिवादन किया, वहीं सुरजेवाला को अपना प्रेरक व्यक्तित्व बताया। इस सम्मलेन को भूपेंद्र फौगाट, बचन सिंह आर्य, रमेश गुप्ता, पवन दीवान साहनी, राजकुमार वाल्मीकि, बिल्लू चंदाना, नाहर सिंह संधू, सुरेश यूनिसपुर, रणधीर सिंह राणा, भूपेश मेहता आदि प्रदेशभर से आए नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, जगबीर ढुल, राममेहर ढुल, बिन्नी ढुल, रामचन्द्र गुर्जर ढांड, ललित वालिया, रामसरूप नैन, बलकार नैन, राजेश ढुल, महावीर शर्मा, जयदेव शर्मा पिलनी, रविंद्र शर्मा, पालाराम बूरा, हरदीप ढुल, रोहताश ढुल आदि मौजूद रहे।
सुरजेवाला खेमे से भाणा की मजबूत दावेदारी : सतबीर भाणा पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक चुके हैं। उस चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी। लेकिन इसबार भाणा पूंडरी हल्का से सुरजेवाला गुट से ताल ठोंकते दिखाई दे रहे हैं और रैली का सफल आयोजन कर अपनी दावेदारी जता भी दी है। रैली में महिलाओं की संख्या भी काफी अच्छी खासी थी।
पूंडरी की धरती से होगी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत : सुरजेवाला
जातपात की राजनीति को खत्म करूंगा-सतबीर भाणा
फोटो संख्या-3 व 4