सर्कल कबड्डी में ढांड ने रसूलपुर को हराया
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब ढांड के सहयोग से खंड स्तरीय 62 किलो भार वर्ग सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें ढांड ने रसूलपुर को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
शहीद भगत सिंह क्लब के संयोजक रोशन लाल पंवार ने बताया कि खंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ढांड सहित आसपास के गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार राजकुमार गौड़ ने किया। पंवार ने बताया कि सेमीफाइनल मैचों में ढांड ने टीक को तथा रसूलपुर ने साकरा को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। कड़े संघर्ष के बीच ढांड ने रसूलपुर को हराकर मैच जीत लिया। अमनदीप गोल्डी बेस्ट कैचर और अंकित ढांड बेस्ट रेडर रहे। गौड़ ने सभी टीमों को एक एक फुटबाल भी प्रदान की। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता फूल कुमार कादियान, दिनेश शर्मा, विक्रम कसाना पंच, सुनैहरा प्रजापत, मेजर कोच, कशमीरी पंच, रतिराम शर्मा, जयभगवान, पृथ्वी सिंह, दर्शन डीके, लाखा फौजी, अमनदीप गोल्डी, कपिल कसाना , गुरमीत मोनू, विशाल सोनू, मनजीत, सतनाम, उज्ज्वल कसाना, कृष्ण प्रजापत, कर्मबीर, रजत, पम्मा, ऋतिक, राकेश, काला तथा हनी आदि मौजूद रहे।