फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस जमा कर नक्शा पास करवाए, फिर भी नहीं मिले योजना के पैसे, लोगों ने भीतर से कुंडी लगाकर खुद को किया पालिका दफ्तर में बंद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का मामला, सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कहा- नक्शा फीस भी जमा करवा दी अब क्यों नहीं देते स्कीम के पैसे

परेशान लोगों ने

फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हासिल करने के लिए भटक रहे लोगों का आज धैर्य जवाब दे गया। वे नगर पालिका आए और इस योजना के तहत मिलने वाले पैसों की मांग की। जब किसी अधिकारी या कर्मचारी से कोई संतोषजनक जवाब न मिला तो लोगों ने नगर पालिका के गेट को भीतर से कुंडी लगा ली और वहीं धरना देकर बैठ गए। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों ने कहा कि पालिका अधिकारी पहले कहते थे कि नक्शा पास करवाए बिना पैसा जारी नहीं हो सकता।
अब तो तीन दर्जन से अधिक लोगों ने हजारों रुपये नक्शा फीस के रूप में जमा करवाकर नक्शे पास भी करवा लिए अब पालिका वाले उन्हें पैसे क्यों नहीं दे रहे। प्रदर्शनकारी कई घंटों तक पालिका में ही जमे रहे। उनकी मांग थी कि जब तक उन्हें योजना के पैसे मिलने का पक्का आश्वासन नहीं मिलता तब तक वे गेट की कुंडी नहीं खोलेंगे। न किसी को पालिका के भीतर आने देंगे और न ही किसी को बाहर जाने देंगे।
विज्ञापन

कहा था एक दिन में दे देंगे पैसा : प्रदर्शन कर रहे संजीव कुमार, राजो देवी, रानी, मूर्ति देवी, गजे सिंह, महेंद्र, राजपति, गुरमेलो, सुरेंद्र ने बताया कि नगरपालिका के अधिकारी पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए उन्हें तीन महीनों से चक्कर कटवा रहे हैं। लोगों ने बताया कि बीस नवंबर को भी उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों से मिल समस्या के समाधान की मांग की थी। उस दिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जो भी पात्र मकान के नक्शे की फीस जमा करवा देगा उसे अगले ही दिन पैसे भेज दिए जाएंगे। लोगों ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन पर लगभग तीन दर्जन परिवारों ने उसी दिन नक्शे के पैसे जमा करवा दिए। लेकिन दस दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा। लोगों ने बताया कि पीएम आवास योजना के कर्मचारियों ने तीन माह पहले लगभग पचास लोगों को पत्र जारी करते हुए उन्हें योजना का पात्र बताया था। इन कर्मचारियों ने बताया था कि वे अपने पुराने मकानों को गिरा उनकी नीवें भर कर नगरपालिका को सूचित करें ताकि उनके खातों में सरकार की तरफ से मिलने वाले ढाई लाख रुपये डाले जा सके। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने उसी दिन अपने मकान गिरा दिए थे और नीवें भरकर नगरपालिका को सूचना दे दी थी। लोगों ने बताया कि उसके बाद से लगातार उनको चक्कर कटवाए जा रहे हैं और तीन महीनों से बिना छतों के समय बीता रहे हैं।
नगर पालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर ने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ पाने वाले लगभग चालीस लोगों ने नक्शे के पैसे जमा करवाए हैं। नगरपालिका चीका में बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ड्यूटी स्थाई न होने व पूंडरी चुनाव में ड्यूटी लगी होने के चलते नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ड्यूटी बढ़वाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जैसे ही नक्शे पास हो जाते हैं तुरंत पात्र लोगों के बैंक खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी सतबीर कुंडू ने कहा कि पात्र लोगों को पीएम योजना का लाभ मिलने में हो रही देरी की आज ही अधिकारियों से जानकारी लूंगा। यदि बिल्डिंग इंस्पेक्टर न होने की कारण मामला अटका है तो किसी दूसरे अधिकारी को लगा नक्शे पास करवाए जाएंगे। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें