फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में फूट की चर्चाओं पर विपक्ष के नेता अभय चौटाला का डैमेज कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में फूट की चर्चाओं पर अभय चौटाला का डैमेज कंट्रोल
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में आयोजित इनसो स्थापना दिवस समारोह में पहुंच कर दिया एकजुटता का संदेश
कहा-परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने के बजाय संगठन को मजबूत करने का काम करें कार्यकर्ता
नसीब सैनी
कैथल। सांसद दुष्यंत चौटाला की अगुवाई व उनके छोटे भाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनसो के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के ही कई नेताओं के अंदरूनी विरोध के बावजूद भारी भीड़ जुटाकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है। वहीं सोशल मीडिया की अटकलों पर विराम लगाते हुए विपक्ष के नेता अभय चौटाला समारोह शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के साथ मंच पर पहुंचकर एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करने के बजाय कार्यकर्ता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला सहित दिविग्जय चौटाला ने भी चारों भाइयों में एकजुटता की बात कही।
समारोह की तैयारियों के लिए दिग्विजय चौटाला पिछले कई दिनों से दिन-रात एक किए हुए थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता सांसद दुष्यंत चौटाला थे। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव व संजय लाठर को हरियाणा में बुलाकर दोनों भाइयों ने भावी राजनीति को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। साथ ही तीसरे मोर्चे की संभावनाओं के बीच देश के युवा नेताओं को एक मंच पर बुलाकर दुष्यंत चौटाला परिपक्व नेता की तरह से अपना कद मजबूत करते दिखे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए पार्टी का एक धड़ा जी-जान से नहीं जुटा था। एक गुट के नेताओं ने इसके लिए प्रचार-प्रसार नहीं किया और न ही वे इस आयोजन में दिखे। इसके बावजूद भीड़ जुटाकर दिविग्जय चौटाला ने उन नेताओं को जवाब दे दिया, जो इस आयोजन से दूरी बनाए हुए थे।
उधर, कार्यक्रम में दिग्विजय चौटाला ने उनके जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके साथ अभय के बेटे कर्ण चौटाला व अर्जुन चौटाला भी मंच पर पहुंचे और दिग्विजय के गले मिलकर मुलाकात की। इसके बाद कर्ण चौटाला ने कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं। जिस तरह से पांच पांडवों ने कौरवों का मुकाबला किया था, वे भी चारों भाई (दुष्यंत, दिग्विजय, करण व अर्जुन) मिलकर प्रदेश में जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं दिग्विजय चौटाला ने दुष्यंत चौटाला को युवाओं का नेता बताते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला को कई बार याद किया। दिग्विजय ने भी चारों भाइयों की एकजुटता की बात कही।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधन के लिए बुलाया गया। सबसे पहले दिग्विजय चौटाला, फिर सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा नेता संजय लाठर, फिर दुष्यंत चौटाला, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने संबोधन दिया और सबसे अंत में सबसे वरिष्ठ नेता होने के चलते अभय चौटाला ने संबोधित किया। खिलाड़ियों सहित छात्राओं को अभय चौटाला से सम्मानित करवाकर दिग्विजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला ने उनको मान-सम्मान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें