फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्ट पार्षद कर सकते है होई कोर्ट में याचिका दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
असंतुष्ट पार्षद कर सकते हैं होई कोर्ट में याचिका दर्ज
विज्ञापन


रविवार व सोमवार को कैबिनेट मंत्री आ सकता है असंतुष्ट पार्षदों को मनाने
देर शाम कुछ असंतुष्ट पार्षद निकले घूमने शहर से बाहर
‘किसानों की दुर्दशा की जिम्मेदार भाजपा सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति के अविश्वास प्रस्ताव के मामले में मीटिंग की डेट न मिलने पर असंतुष्ट 14 पार्षदों में रोष है। असंतुष्ट पार्षद सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दर्ज करवा सकते हैं। असंतुष्ट पार्षदों का मानना है कि जिला प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मीटिंग की तारीख नहीं दे रहा है। वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से रविवार व सोमवार को कैबिनेट का कोई मंत्री असंतुष्ट पार्षदों को मनाने के लिए कैथल आ सकता है। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि अभी तक अविश्वास प्रस्ताव के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ चल रही उठा-पटक के बीच कैथल में असंतुष्ट पार्षदों को मनाने के लिए कैबिनेट मंत्री पहुंचने की संभावनाएं हैं। लेकिन कौन सा कैबिनेट मंत्री कैथल पहुंचेगा, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। नवरत्न कमेटी प्रदेश संगठन के आदेश पर असंतुष्ट पार्षदों को मनाकर चेयरमैन की कुर्सी सुरक्षित रखने के पक्ष में है। लेकिन इस रणनीति को भाजपा के असंतुष्ट पार्षद फिलहाल मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित पार्षद विरेन्द्र उर्फ बिल्लू ने बताया कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम रहा है। एक ओर जिला प्रशासन अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मीटिंग का समय नहीं दे रहा है वहीं दूसरी ओर पार्षद विनोद सोनी पर हुए हमले के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने बताया कि 22 पार्षदों ने प्रशासन से अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक प्रशासन ने समय नहीं दिया है। इस कारण असंतुष्ट पार्षद जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कर मीटिंग के लिए समय मांगेंगे।
विज्ञापन

उधर, शनिवार शाम को असंतुष्ट पार्षद घूमने के लिए शहर से बाहर निकल गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 पार्षदों में से करीब 10 पार्षद शहर से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें