फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टैंक में कुते का शव देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर टैंक में कुत्ते का शव देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव सजूमा के पेयजल संग्रह करने वाले टैंक में कुत्ते के गले सड़े शव को देख कर लोगों में भारी रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। चंद्र, संदीप, महावीर, समरू, लीला, पाला राम, अमित, सुरेश कुमार, राजरानी, सोनिया, ममता ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी में भारी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंकों की स्थिति देखी तो लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई। टैंक में एक कुत्ते का फूला हुआ शव पड़ा था। यह देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा व जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि सोमवार को कलायत में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं के सामने मामले को रखेंगे। ग्रामीणों ने टैंकों को खाली कर उसकी सफाई के बाद ही स्वच्छ जल भरने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता विनोद सिरोहा का कहना है कि मामला वाकई गंभीर है। इस बारे वे संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ संज्ञान लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें