फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़े, जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया

Mon, 06 Apr 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के डोगरा गेट ​स्थित पंजाबी सेवा सदन में आमने सामने बैठे वैवाहिक जोड़े।
विज्ञापन
कैथल। सेवा संघ संस्था की ओर से रविवार को कैथल स्थित पंजाबी सेवा सदन के प्रांगण में 18वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 11 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें से 10 कन्याओं का विवाह समारोह स्थल पर हुआ जबकि एक कन्या को विशेष परिस्थितियों के चलते उसके घर पर ही विवाह का संपूर्ण सामान उपलब्ध कराया गया। विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को महंत हरीश शास्त्री, महंत रमन पुरी, बाई सार शरणानंद और बाबा रजनीश शाह ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सेवा संघ के सदस्यों की ओर से वर-वधू पक्ष का स्वागत किया गया और सभी के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। सेवा संघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिव शंकर पाहवा ने कहा कि मानवता की सेवा को भगवान की सच्ची पूजा से भी बढ़कर माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेख है कि जो लोग गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करते हैं, उन पर भगवान अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 46 वर्ष पूर्व कुछ युवाओं की ओर से स्थापित सेवा संघ संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्यों में जुटी हुई है।उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से वर्षों से विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर चंद्र मलिक, जरनैल सिंह, भारत भूषण सतीजा, एन के मल्होत्रा, मदन खुराना, जगन गुगलानी, राजिंदर आहूजा आदि मौजूद रहे।
सेवा संघ के महासचिव अशोक भारती, वरिष्ठ सदस्य अरविंद चावला और मोहिंदर खन्ना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। सामूहिक विवाह समारोह में समाजसेवी मेला राम, अनीता बंसल, यशोदा अरोड़ा ने भी सहयोग प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ समाजसेवी कंवल आहूजा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं देव नर्सिंग होम के डायरेक्टर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला, सुरभि गर्ग, मास्टर सुरेश जलमाना और अमरजीत छाबड़ा शामिल रहे। संवाद

कैथल के डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में आमने सामने बैठे वैवाहिक जोड़े।

कैथल के डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में आमने सामने बैठे वैवाहिक जोड़े।

कैथल के डोगरा गेट स्थित पंजाबी सेवा सदन में आमने सामने बैठे वैवाहिक जोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें