15जेएनडी25-बुडायन गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे को लेकर जागरूक करते एसआई आजाद
उचाना। पुलिस प्रशासन ने बुडायन एवं शहर के वार्ड नंबर-9 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
उचाना मंडी पुलिस चौकी के एसआई आजाद सिंह ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। सरकार नशे से समाज को बचाने के लिए कई अभियान चला रही है। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। एसआई ने लोगों से अपील की कि यदि कोई आस-पास नशा बेचता दिखे, तो हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
प्रभारी ने पार्षदों की बैठक ली
उचाना मंडी के वार्ड-9 में थाना प्रभारी कुलदीप ने वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उचाना क्षेत्र में नशे का प्रचलन अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है। हालांकि बाहर से आने वाले नशीले पदार्थों को रोकने के लिए जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लोगों के सहयोग के नशे पर नियंत्रण संभव नहीं है।
15जेएनडी25-बुडायन गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे को लेकर जागरूक करते एसआई आजाद