फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वीप कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी22-स्वीप-2026-27 कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क लगाते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एसएसएसएसबी जीसी की ओर से शुक्रवार को गोल पार्क के निकट स्वीप-2026-27 कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क लगाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि युवा शक्ति देश के उज्ज्वल लोकतांत्रिक भविष्य की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया। स्वयंसेवकों ने विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची में पंजीकरण, निर्वाचन संबंधी विवरण की जांच और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। साथ ही, विद्यार्थियों को नैतिक मतदान, निर्वाचन में सहभागिता और नागरिक जिम्मेदारियों के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर जागरूक रहते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें