फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालक पर युवकों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खानसर चौक पर स्थित अनुज मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक डॉ. विकास पर वीरवार शाम साढ़े सात बजे कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में डॉ. विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉ. विकास की शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन

साढ़े सात बजे डॉ. विकास अपने केबिन में बैठे थे। इस दौरान कुछ युवक आए और डॉ. विकास के साथ बातचीत करते हुए उन पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें डॉ. विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। हमलावरों में पवन नामक युवक का नाम सामने आया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. पवन का बयान दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर ही आरोपियों की पहचान की जाएगी। प्राथमिक जांच में लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें