फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिले में 19 और 20 नवंबर को 32वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के ऑडिटोरियम में होने वाले इस महोत्सव में जिले के युवा अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में सीटीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक हुई।
बैठक में सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ जिले की लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों तक महोत्सव की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें।
विज्ञापन

महोत्सव में प्रतियोगिताएं दो श्रेणियों में आयोजित की जाएंगी। कैटेगरी-ए के तहत लोक नृत्य, लोकगीत, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इनका आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के स्तर के अनुरूप किया जाएगा। वहीं, कैटेगरी-बी में ग्रुप फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता होगी, जो राज्य युवा महोत्सव के स्तर के अनुरूप रहेगी।
सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव हरियाणा की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन

बैठक में डीएमएस आनंद पाल, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान नरवाना के प्राचार्य जसवंत सिंह, राजकीय कॉलेज के प्राचार्य एवं डीएचईओ सत्यवान, जिला युवा अधिकारी हरप्रीत और एएनओ एवं एनसीसी इंचार्ज नसीब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें