फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंबाइन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने लगाया पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। कंडेला गांव में कंबाइन चालक 40 वर्षीय जरनैल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पंजाब के संगरूर जिले के गांव तुंगा के रहने वाले थे। मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर ने आरोप लगाया है कि कंडेला गांव के कुछ लोग उनके पति को जबरन अपने साथ ले गए थे और बाद में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने छह-सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ पुंडरी में रहती है। उनके पति जरनैल सिंह कंडेला गांव के लोगों की कंबाइन पर चालक के रूप में काम करताे थे। वह पहले भी उनके पास काम कर चुके थे लेकिन कुछ दिन पहले पति ने कंबाइन चलाने से मना कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद कंडेला गांव के कुछ लोग पति को जबरन अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

पत्नी के अनुसार, जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि उनके पति जरनैल सिंह अमरहेड़ी गांव में कंबाइन चला रहे हैं। कुछ समय बाद दोबारा फोन किया तो बताया गया कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई है और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची लेकिन वहां उनके पति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मनप्रीत कौर ने शव पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उनकी मौत हुई है। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर वीरवार को सदर थाना जींद और पुंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ छह-सात को नामजद कर उनके खिलाफ हत्या की एफआईआर कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
-सुनील श्योकंद, प्रभारी, पुलिस थाना पूंडरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें