फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा नशे से दूर रहकर महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलें : नरेंद्र कश्यप

Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी28: कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप व अन्य अतिथि।
विज्ञापन
सफीदों। कश्यप-निषाद संगठन का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को नगर की महर्षि कश्यप धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रणबीर कश्यप ने की। सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ व्हीप हरियाणा सरकार मास्टर रामकुमार कश्यप, कश्यप-निषाद संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकता के बंधन में बांधने के साथ-साथ राजनीतिक शैक्षणिक और सामाजिक तौर पर मजबूत बनाना है। संगठन के माध्यम से देशभर में महर्षि कश्यप के दिखाए हुए रास्ते पर समाज को चलाने का काम किया। अनेक संस्थाएं महर्षि कश्यप के नाम से देश में बनाई गई। संगठन की राजनीतिक चेतना से आज हरियाणा और यूपी में सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर, जिला परिषद मेंबर, विधायक और एमपी व मंत्री बने हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर इकाइयां बनाई जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जगदीश कश्यप, तरसेम कश्यप, नरेंद्र कश्यप, सुनीता कश्यप, पार्षद नफे सिंह, दरयाव सिंह कश्यप, महेंद्र कश्यप, एडवोकेट जयपाल कश्यप, रफल, एडवोकेट राजपाल कश्यप, रतन कश्यप व सुरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें