फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति, निर्वाचन में उनकी भागीदारी जरूरी : डॉ. मीनू

विज्ञापन
फोटो 7 नरवाना। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी एवं प्रोफेसर। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदाता पंजीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरणों में संशोधन, नाम स्थानांतरण, बीएलओ के साथ सहयोग, समय पर संबंधित प्रपत्र भरने तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र युवा मतदाताओं से समय पर अपना पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया।
प्रोफेसर राजेश श्योकंद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर प्रोफेसर कविता, अरविंद, अमित, सतीश तथा नॉन-टीचिंग स्टाफ के फूल कुमार और जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें