फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैंडबॉल में हिंदू कन्या महाविद्यालय ने जीत दर्ज की

Sat, 28 Feb 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी26: सीआरएसयू में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के सा​थ मौजूद विजेता ​खिलाड़ी और अन्य।स्रोत - फोटो : क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा करते लोगों और पुलिस के बीच नोकझोक।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में खेल परिसर में दो दिवसीय इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

27 से 28 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की महिला टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज जींद और हिंदू कन्या महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें हिंदू कन्या महाविद्यालय ने 20-10 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे रोमांचक मैच में एसडी कॉलेज, नरवाना ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) को 25-20 से पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में यूटीडी ने गवर्नमेंट कॉलेज जींद को 15-10 से हराया। कल हिंदू कन्या महाविद्यालय और एसडी कॉलेज, नरवाना के बीच होगा जिसके बाद विश्वविद्यालय की टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज खेल के क्षेत्र में आजीविका के कई अवसर हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार और सम्मानजनक रोजगार प्राप्त होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को सभी आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
खेल परिषद के प्रतिनिधि डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हैंडबॉल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. विजय, डॉ. जगपाल मान, चयन समिति की कन्वीनर डॉ. संगीता रानी, हैंडबॉल कोच गीता व सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें