फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-सफीदों मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर सड़क पर पड़ा शव व जांच करती पिल्लूखेड़ा पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। शनिवार को दोपहर बाद पिल्लूखेड़ा के जींद-सफीदों मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उक्त युवक की मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंडेला गांव निवासी विक्रम (25) बाइक से कहीं जा रहा था। पिल्लूखेड़ा के जींद-सफीदों मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई रोहताश के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें