फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में कंडेला गांव में युवाओं ने लगाया जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम

विज्ञापन
कंडेला गांव में अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते युवा। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। अग्निपथ के विरोध में गांव कंडेला में युवाओं ने रविवार की सुबह दस बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे लगे जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसमें फंसे वाहन चालक परेशान हुए। सूचना पर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाया। पुलिस के समझाने पर युवाओं ने 12 बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। रविवार की सुबह कंडेला गांव के युवा सुबह दस बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर एकत्रित हो गए। इस दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सड़क पर धरने पर बैठ गए। युवाओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। युवाओं ने कहा कि जबतक यह योजना वापस नहीं ली जाती है, युवा संघर्ष करते रहेंगे। वहीं नौगाम खाप बैठक के अध्यक्ष राजेश ढुल ने बताया कि 21 जून को जाट धर्मशाला में एक महापंचायत होगी। इस महापंचायत में शामिल होने के लिए सभी खापों को निमंत्रण भेजा गया है। इस महापंचायत में अग्निपथ को लेकर योजना बनाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को युवाओं ने जींद बस स्टैंड पर हंगामा किया था। युवाओं ने यहां पथराव किया था जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर आशीष घायल हो गए थे। पांच-छह पुलिस कर्मचारियों को भी चोर्टें आइं थी। पुलिस ने इस संबंध में 18 युवाओं को हिरासत में लेकर लगभग 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 13 युवाओं को छोड़ दिया था जबकि पांच को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं शनिवार को जुलाना में युवाओं ने जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें