फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संगतपुरा में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

Sun, 19 Mar 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सोनू। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। संगतपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में शुक्रवार रात को रंग रोगन का कार्य करने वाले सोनू (22) को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में संगतपुरा गांव निवासी रोहताश ने बताया कि शुक्रवार को उनके परिवार में ही शादी समारोह था। वह भी चंडीगढ़ से शादी में शिरकत करने के लिए आया हुआ था। शादी समारोह में उसका छोटा भाई 22 वर्षीय सोनू भी गया हुआ था। शनिवार रात को गांव के ही प्रदीप ने उसके मकान पर पहुंच कर सूचना दी कि उसके छोटे भाई सोनू पर गांव के ही रोहताश, अजय, विकास, अंकित, राजीव, वजीर ने लाठी डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। जब वह प्रदीप के साथ इंटल कलां रोड पर इंदिरा आवास काॅलोनी के पास बने वजीर के मकान के पास पहुंचा तो वहां पर उसका भाई जमीन पर पड़ा हुआ था और रोहताश, अजय, विकास, अंकित, राजीव व वजीर उसके भाई की लाठी व डंडों से पिटाई कर रहे थे। उसको देखकर सभी हमलावर मौके से भाग गए। जब उसने अपने भाई सोनू को संभाला तो सिर, मुंह व माथे से खून बह रहा था। इसके अलावा बाजू व कमर पर भी चोटें लगी हुई थी। सोनू की इन चोटों के कारण मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नरेंद्र बिजराणियां व सदर थाना प्रभारी दिनेश ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
कोट
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई दो टीमें संगतपुरा गांव में युवक सोनू की हत्या करने के मामले में गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक सीआईए वन व दूसरी सदर थाना पुलिस की है। आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस की दोनों टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, ताकि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र बिजराणियां एसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें