फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक सवार ने महिला के कान से छीनी सोने की बाली

Sat, 18 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेत में पैदल जा रही महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर भागने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बिरौली निवासी महिला चंद्रपति ने बताया कि वह 18 मार्च दोपहर को पैदल ही बिरोली से पिंडारा की तरफ अपने खेतों में जा रही थी। जब वह अपने खेत के नजदीक पहुंची तो एक युवक अपनी बाइक पर पिंडारा की तरफ से आया और आते ही बोला ताई ठीक हो। इसी दौरान युवक ने उसके कान से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। उसने बचाव के लिए शोर भी मचाया, लेकिन आसपास कोई भी व्यक्ति नहीं था। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें