10जेएनडी09-पुलिस गिरफ्त में दो अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टाफ की टीम ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत नरवाना निवासी सोमबीर को दो अवैध पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एवीटी स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को उनकी टीम नरवाना से कैथल रोड पर बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी।
सूचना मिली कि नरवाना निवासी सोमबीर जिला करनाल और पानीपत में हत्या के प्रयास की दो वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा है। उसके पास अवैध पिस्तौल भी है। वह सीसर से हथो रोड पर रजबाहा के पास किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर के दो अवैध पिस्तौल और चार कारतूस मिले। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी सिवाह, जिला पानीपत के युवक सुमित और जिला करनाल में घरौंडा के पास एक पेट्रोल पंप के चालक पर फायरिंग के अलग-अलग मामलों में वांछित है।