फोटो 21जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
जींद। सीआईए स्टॉफ ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ झांझ खुर्द निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआई दर्ज कर ली है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम झांझ कलां बस अड्डे के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि झांझ खुर्द निवासी नरेंद्र अवैध हथियार लेकर बस अड्डा झांझ खुर्द पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां बताए हुए हुलिये अनुसार एक युवक दिखाई दिया और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। उसमें दो कारतूस लोड मिले।