15जेएनडी11-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तोल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए सफीदों पुलिस ने बागड़ू कलां के पास एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 30 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान बागड़ू कलां निवासी अंकित के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही बिजेंद्र उर्फ गूंगा को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अवैध पिस्तोल स्पलायर बारे पूछताछ की जाएगी।
सीआईए की टीम मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम को अपराधों की रोकथाम के लिए गांव हाट मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक जो काले रंग का कोट और खाकी रंग की पेंट पहने हुए है, उसके पास अवैध पिस्तौल है। वह बागडू से गांव हाट की तरफ आएगा। इस सूचना रेडिंग पार्टी तैयार कर बस क्यू सेल्टर गांव बागड़ू कलां के पास तैनात कर दी गई है। तभी एक युवक गांव बागडू कलां की तरफ से पैदल आते हुए दिखाई दिया।
नजदीक आने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 बोर का अवैध पिस्तोल लिया, जिसको खोलकर देखा तो दो कारतूस भी लोड मिले। आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद इस मामले में गांव के ही बिजेंद्र उर्फ गूंगा का भी नाम सामने आया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। सीआईए इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों से अवैध पिस्तौल स्पलायर बारे पूछताछ कर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।