फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अभागों ने ठंड के बीच गली में फेंकी खुशी

विज्ञापन
15जेएनडी18: कालोनी की महिला सीमा की गोद में नवजात बच्ची। संवाद
विज्ञापन
सफीदों(जींद)। कड़कड़ाती ठंड में आदर्श कॉलोनी में अज्ञात ने एक नवजात बच्ची को गली में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गली की एक महिला सीमा बाहर आई तो उसने देखा कि गली में खड़ी रिक्शा बाइक के नीचे कपड़े में लिपटा एक बच्चा रो रहा है और उसे कुत्ते चाट रहे हैं। महिला ने बच्ची को उठाया, घर ले गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर शहर थाना पुलिस कॉलोनी में पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर बच्ची को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन सीमा ने बच्ची को पीजीआई ले जाने की बजाए शहर के अस्पताल में ले जाकर दाखिल करवाया। पुलिस ने सीमा के बयान के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता अपनी टीम के साथ सफीदों पहुंची और घटनाक्रम का मुआयना किया।
महिला सीमा ने बच्ची के कपड़े बदले और उसे दूध पिलाकर शांत करवाया। उसके बाद उसने इसकी सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर नवजात बच्ची को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन सीमा बच्ची को पीजीआई ले जाने की बजाए उसे शहर के केसी चाइल्ड अस्पताल अस्पताल में दाखिल करवाया। लड़की की हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना से आदर्श कॉलोनी में सनसनी फैली हुई है और काफी लोग मौके पर पहुंचे। कॉलोनी के लोगों ने इस घृणित घटनाक्रम की भर्त्सना करते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसा गलत कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बाक्स
वहीं, बच्ची के मिलने के बाद सीमा सहित पूरी कॉलोनी में खुशी की लहर भी दौड़ गई है। हर कोई उसे बच्ची को पालने की बात कह रहा है। सीमा ने कहा कि यह बच्ची उसके घर पर लक्ष्मी स्वरूप आई है। अगर प्रशासन इजाजत देगा तो वह बच्ची को अपने चौथे बच्चे के रूप में पालने को तैयार है। सीमा ने बच्ची का नामकरण खुशी कर दिया है। वहीं, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस प्रकार से लक्ष्मी स्वरूपा बच्ची को गली में फेंक देना, किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिसने भी यह घटिया कार्य किया है, भगवान उसे जरूर सजा देगा। अगर यह बच्ची इतनी ही दूभर थी तो वह किसी की भी झोली में डाल देती और वह उसे खुशी-खुशी उसे पाल लेता। वहीं, काॅलोनी निवासी सीमा द्वारा दिखाई गई इंसानियत की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे थे।
बाक्स
क्या कहती है जिला बाल संरक्षण अधिकारी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है, लेकिन उसकी कुछ रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद इस बच्ची को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अगर उसको क्लेम करने वाला कोई अभिभावक नहीं आता है तो उसे नियमानुसार किसी अच्छी फैमिली को गोद दे दिया जाएगा। सीधा किसी को गोद नहीं दिया जा सकता। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम को लेकर सफीदों क्षेत्र की आंगनवाड़ी वर्करों से गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की रिपोर्ट ली जाएगी, ताकि बच्ची की मां का पता लगाया जा सके। फिलहाल विभाग की टीम पुलिस प्रशासन के साथ बच्ची के परिजनों को तलाशने की कार्रवाई कर रही है।

बाक्स
क्या कहती है पुलिस

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और बच्ची को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। आदर्श काॅलोनी निवासी महिला सीमा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


-सुरेश कुंडू, सब इंस्पेक्टर शहर थाना सफीदों

15जेएनडी18: कालोनी की महिला सीमा की गोद में नवजात बच्ची। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें