05जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गोहाना रोड बाईपास पुल के नजदीक से 12 बोर की बंदूक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पानीपत जिला के गांव बिचपड़ी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को वीरवार शाम को सूचना मिली कि एक युवक अपने बाएं कंधे पर 12 बोर का डोगा बंदूक लिए बस अड्डा की तरफ पैदल जा रहा है। इस सूचना पर टीम ने पहुंची तो युवक सफीदों रोड की तरफ जाने लगा, मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दे पाया। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तह मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
05जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस