फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 4.200 किलोग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी के तहत गढ़ी थाना पुलिस ने धमतान साहिब गांव से चार किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव के ही मदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी धमतान साहिब प्रभारी एएसआई जसबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि उनकी एक टीम एएसआई हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए धमतान साहिब गुरुद्वारा के पास मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना प्राप्त हुई कि धमतान साहिब गांव निवासी मदन नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करता है। सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो मदन के ठिकाने पर गांव में ही 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में आरोपी मदन के खिलाफ गढ़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें