27जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
नरवाना। सीआईए स्टाफ ने 600 प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चमेला कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए की एक टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम को अपराधों की रोकथाम के लिए अनाज मंडी के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि चमेला कॉलोनी निवासी साहिल जोकि नशीली गोलियां बेचने का काम करता है, वह इस समय प्रतिबंधित गोलियां लेकर एक सैलून के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सीआईए ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तो वह टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। सीआईए ने आरोपी को काबू कर लिया और राजपत्रित अधिकारी ईटीओ सुवर्त शर्मा की हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 600 नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुई।