फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 470 शराब की बोतल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
11जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टॉफ ने 470 अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मुकेश के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए स्टॉफ की टीम शनिवार शाम को मुख्य सिपाही अनूप सिंह के नेतृत्व में पटियाला चौक पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि विश्वकर्मा कॉलोनी जींद निवासी मुकेश अवैध शराब बेचता है, जो फिलहाल ईक्कस वाले ठेके से काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर अपनी ई-रिक्शा पर बेचने के लिए शहर जींद के लिए निकला है।
सूचना पर पुलिस ने गोशाला के पास मोड़ पर नाकांबदी शुरु कर दी। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिया अनुसार एक युवक ई-रिक्शा में आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुकेश वासी विश्वकर्मा कॉलोनी जींद बताया। तलाशी लेने पर ई-रिक्शा से कुल 470 बोतल बरामद हुई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें