फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा के 100 इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास बुधवार रात को सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित दवा के 100 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी किनाना निवासी सुमित के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को सिविल लाइन पुलिस की टीम चक्की मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। उसके बैग में 20 पैकेट इंजेक्शनों के मिले और प्रत्येक पैकेट में पांच-पांच इंजेक्शन थे। पूछताछ करने पर पता चला कि यह दवा प्रतिबंधित है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें