फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगें नहीं मानी तो करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/जुलाना। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं जिले के किसान व खाप भी किसानों के समर्थन में आगे आई हैं। वीरवार को शामलो कलां तपा के लोगों ने एलान किया कि यदि सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं किसान संगठनों के आह्वान पर तीन दिन के लिए टोल फ्री करवाने के लिए आंदोलन होगा।
विज्ञापन

तपा के प्रधान कृष्ण मलिक ने कहा कि किसान आज अपनी मांगों को लेकर ठिठुराती ठंड पर सड़कों पर रात-दिन गुजारने को मजबूर हो गया है। इसके बावजूद सरकार की बेरुखी जारी है। शामलों कलां तपा के गांव शामलों कलां, शामलो खुर्द, खीमा खेड़ी, गोसाई खेड़ा, रामकली, गतौली, जैजैवंती, ललित खेड़ा, निडाना, पड़ाना, निडानी और सिंधवीखेड़ा के किसानों ने फैसला लिया है कि अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो वे पंचायती चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं, सीटू नेता रमेश ने बताया कि किसान सभा, सर्व कर्मचारी संघ और सीआईटीयू संगठनों की ओर से आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों के लिए भंडारा जारी है।
भवन निर्माण मजदूर यूनियन आज करेगी विधायक डॉ. मिड्ढा का घेराव
भवन निर्माण मजदूर यूनियन 25 दिसंबर को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा का घेराव करेगी। बुधवार को यूनियन के नेताओं ने राजपुरा भैण, संगतपुरा, जलालपुर कलां, जाजवान, दरयावाला, ढाणी, रामगढ़, ईगराह, शामलों खुर्द, मनोहरपुर, लोहचब, झांज कलां, बरसोला में बैठक कर लोगों से घेराव में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

यूनियन नेता संदीप जाजवान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार मजदूर, किसान, कर्मचारी व महिला विरोधी है। कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं से निर्माण मजदूरों को तरह-तरह की आपत्ति लगाकर वंचित किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश कुमार, पवन कुमार, सिल्लू, नरसी नंबरदार, संतोष मौजूद रहे।
जजपा विधायक के निवास पर 27 को आप कार्यकर्ता देंगे धरना
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजकुमार पहल ने कहा कि 27 दिसंबर को कृषि कानूनों के विरोध में जुलाना के जजपा विधायक अमरजीत ढांडा के निवास स्थान पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस दौरान विधायक को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक अमरजीत अगर किसानों के पक्ष में हैं तो उन्हें किसानों को लिखित रूप में देना होगा नहीं तो किसान आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें