फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक ने सास-ससुर की चाकू से गोदकर की हत्या, पत्नी पर किए वार; आरोपी ने ढाई साल पहले किया था प्रेम विवाह

Thu, 06 Jun 2024 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अंजू ने बिरौली निवासी नवीन राणा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह बिरौली में नवीन के साथ लगभग ढाई साल तक रही। इस दौरान दोनों को एक बेटी भी हुई। अब दोनों में विवाद होने के कारण अंजू अपने मां बाप के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार रात को नवीन अंजू को लेने गया था।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के बिशनपुरा गांव में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने सास व ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बिशनपुरा गांव निवासी रोशन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को लगभग 11 बजे उसके ताऊ कर्ण सिंह के मकान में चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज सुनकर उनके घर में गए तो उसका ताऊ कर्ण सिंह व उसकी ताई कविता मृत अवस्था में पड़े थे। जिनके पेट व शरी र के अन्य हिस्सों में चाकू से वार किए गए थे। उनके शरीर से खून बह रहा था। दूसरे कमरे में उसकी बहन अंजू भी घायल अवस्था में थी। जिनके पेट व शरीर पर चाकू लगने से खून बह रहा था।

जब वह मौके पर पहुंचे तो घर से बिरौली निवासी नवीन राणा व उसके साथ दो अन्य युवक मकान से निकलकर भाग गए। इस दौरान उन्हांने बहन अंजू को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो नवीन राणा व उसके दो साथियों पर चाकू से हत्या करने की बात कही गई।  नागरिक अस्पताल से अंजू को चिकित्सकों ने उसके रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सीआरएसयू चौकी प्रभारी एएसआई मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बिरौली निवासी नवीन राणा व उसके अन्य दो दोस्तों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों ने किया था प्रेम विवाह
अंजू ने बिरौली निवासी नवीन राणा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह बिरौली में नवीन के साथ लगभग ढाई वर्ष तक रही। इस दौरान दोनों को एक बेटी भी हुई। अब दोनों में विवाद होने के कारण अंजू अपने मां बाप के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार रात को नवीन अंजू को लेने गया था। इस पर अंजू ने जाने से मना कर दिया और इस दौरान अंजू के मां व पिता ने भी नवीन का जबरदस्ती करने पर विरोध किया। जिसके चलते आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी अंजू व अंजू के मां बाप पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अंजू की माता व पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें