फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक ने महिला को नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

Thu, 07 Mar 2024 01:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जुलाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। जब उसने रुपये नहीं दिए तो उसकी वीडियो को वायरल कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें