फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गलती से जींद पहुंची किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 07 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बहादुरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ जींद में युवक ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र की रहनेवाली 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 14 मई को गलती से बस में सवार होकर देर शाम को जींद बस अड्डे पर पहुंच गई। उसे रिंकू नाम का युवक मिला। वापसी का साधन नहीं होने की वजह से रिंकू उसे किसी मास्टर के मकान पर ले गया। जहां पर रिंकू ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। लड़की ने आरोप लगाया कि मकान मालिक मास्टर ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की।
सुबह रिंकू उसे बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रिंकू को नामजद कर मकान मालिक मास्टर के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, छह पॉक्सो एक्ट, अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें