03जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में घायल युवक श्याम। संवाद
सफीदों। मलार गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान श्याम (35) निवासी मलार के रूप में हुई है। घायल को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे गंभीरावस्था में प्राथमिक उपचार देकर जींद रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नागरिक अस्पताल में परिजनों ने बताया कि श्याम अपने खेत समतल करने का काम करता है। इस दौरान 10-12 युवक गाड़ी में सवार होकर आए और उसे ट्रैक्टर से नीचे खींचकर पीटा। तेजधार हथियार से हमला किया। उसके बाद उसे गाड़ी में डालकर गांव मलार के चौक पर फेंक दिए। परिजनों ने वारदात के दौरान श्याम के पास तीन लाख रुपये थे, उसे भी छीनकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
03जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में घायल युवक श्याम। संवाद