फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक का अपहरण कर छीनी कार, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और उसकी गाड़ी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घोघडियां निवासी अमित कुमार हॉल आबाद राज नगर कैथल रोड जींद ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 17 जनवरी रात को वह कार में पेगा से होटल पर रिश्तेदारों को छोड़कर जींद की तरफ आ रहे थे। पेगा अड्डा पर आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कार आगे अड़ा दी।
कार से राजेश उर्फ काला, बलवान, कुलदीप समेत 5-6 अज्ञात व्यक्ति उतरे और उनकी कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। कुलदीप ने कार अपने साथ ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। फिर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उन्हें घसीटकर उचाना बाबा वाले स्कूल के पास एक फार्म पर ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर कपड़े उतारने करने की कोशिश की। जब उन्हें होश आया तो फिर मारपीट की।
पुलिस ने इस मामले में राजेश उर्फ काला, बलवान, कुलदीप और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण करने, मारपीट करने, कार तोड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें