फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सात साल बाद 35 दिन की पैरोल पर आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

विज्ञापन
27जेएनडी01: नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी। ग्रामीण।
विज्ञापन
जींद। पत्नी की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे सफेद खंड के गांव बहादुरगढ़ निवासी 45 वर्षीय महिपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में 25 जनवरी की रात मौत हो गई। वह सात साल की जेल काटने के बाद 35 दिन की पैरोल पर घर आया था। व्यक्ति को 27 जनवरी को वापस जेल जाना था लेकिन वह रविवार की रात घर पर मृत मिला।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव निवासी महिपाल की पत्नी पिंकी का शव 28 सितंबर 2018 को गांव सिंघाना के नजदीक सड़क पर मृत अवस्था में मिला था। परिजनों ने पिंकी की हत्या का आरोप पति महिपाल, जेठ सुभाष पर लगाया था। पिंकी हत्या मामले में महीपाल और सुभाष 7 साल से सजा काट रहे थे।

महिपाल व सुभाष जेल से 35 दिन की पेरोल पर घर आए थे। दोनों को 27 जनवरी को वापस जेल जाना था। महिपाल की मौत के बाद परिजन आपस में आरोप प्रत्यारोप लगाए रहे हैं। मृतक महिपाल की शादीशुदा बेटी अंशुल, नाबालिग बेटे प्रिंस, गांव जोशी निवासी मामा सिकंदर ने परिजनों पर महिपाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिपाल की बहन देवी व भाई सुभाष के अलावा अन्य परिजनों ने महीपाल के साले विनोद व उनके रिश्तेदारों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि महिपाल का साला विनोद दिल्ली पुलिस में तैनात है और पुलिस को अपने पक्ष में होने की बात करता है और खुद साला ही महिपाल की दो एकड़ जमीन को गांव के ही लोगों को कास्त पर देता है। महिपाल के परिजनों ने महिपाल की मृत्यु से पहले उससे मारपीट करने के आरोप भी रिश्तेदारों पर लगाए। महिपाल का नाबालिग बेटा प्रिंस पानीपत के गांव जोशी में अपना मामा के घर रहता है।

मामा सिकंदर ने आरोप लगाया कि उनके भांजे प्रिंस को दो बार उनके गांव से अपहरण किए जाने की कोशिश की जा चुकी है। अपहरण करने आई गाड़ियों की वीडियो भी उनके पास है।

वर्जन
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल काट रहे महिपाल व उसका बड़ा भाई सुभाष जेल से 35 दिन की पेरोल पर आए थे। महिपाल की मौत की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अगर मृतक की बेटी लिखित में शिकायत पुलिस को देती है तो उसकी भी जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महीपाल की मौत का खुलासा हो पाएगा। -राजेश शर्मा थाना सदर प्रभारी सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें