फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर हथियार से हमला

Fri, 17 Oct 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खरीददारी करने गए एक युवक का अज्ञात लोगों ने अपहरण करके मारपीट की। बाद में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर युवक को खेत में फेंककर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने  घायल युवक को देखा तो पुलिस को सुचना दी। घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों का सुराग लगाने को लेकर लोग बृहस्पतिवार को जुलाना थाने में पहुंचे।
विज्ञापन



जुलाना के वार्ड छह स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी नीटू किसी कार्य के लिए बाजार गया था। बाजार से कुछ अज्ञात युवकों ने नीटू को करसोला रोड पर ले जाकर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर लिया और उसे खेत में फेंक कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने नीटू के परिजनों को उसके घायल होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो नीटू के शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे। परिजनों ने घायल नीटू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी तरफ नीटू के परिजन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पंजाबी समुदाय के लोग एकजुट होकर थाना जुलाना परिसर पहुंचे। यहां पर थाना प्रभारी से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जान से मारने को लेकर मामला दर्ज करने और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की। नीटू के चाचा राकेश ने बताया कि नीटू की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर तेज नुकीले हथियार से हमला किया गया है इससे उसके हाथ सिर पर चोट के निशान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें