जींद। बुटानी गांव में खेत से अपने पिता को लेने गए युवक पर हैचरी मालिक तथा दो अन्य कर्मियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हैचरी मालिक बुढ़ाखेड़ा निवासी जितेंद्र व दो अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुटानी निवासी रवि ने बताया कि वह 28 अक्तूबर को अपने पिता को खेत से लेने के लिए गया हुआ था। उनके पिता खेत में नहीं मिले तो वह पड़ोस में ही जितेंद्र की हैचरी पर चला गया। वहां पर उस समय दो सिक्योरिटी गार्ड व जितेंद्र बैठे मिले। जब उन्होंने अपने पित के बारे में पूछा तो जितेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो वहां पर मौजूद दो सिक्योरिटी गार्ड ने उसको पकड़ लिया और जितेंद्र ने उसको डंडे से पीटा। इसमें उसकी बाजू टूट गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 को शिकायत दी। जहां से उसको इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि हैचरी मालिक को नामजद कर दो अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।