फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
20जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में अवैध ह​थियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सदर थाना नरवाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी कलौदा कलां निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार शाम को चौकी दनौदा इंचार्ज सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ कलौदा रोड पर गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना मिली कि कलौदा कलां निवासी कुलदीप जो ग्रे रंग की पैंट, काले रंग का कोट और कानों में बाली पहने हुए हैं। वह दनौदा से कलौदा रोड पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर का अवैध हथियार बरामद हुआ और उसमें दो कारतूस लोड मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें