20जेएनडी12-निगम सर्कल में लगी अदालत में बिजली संबंधित शिकायत सुनते अधीक्षण अभियंता एमएल सुखी
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंगलवार को सर्कल कार्यालय में बिजली अदालत में बिजली अदालत में लाइनों की वोल्टेज समस्या, खराब मीटर, पुराने तार, लटकते मीटर की शिकायतें आईं।
अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन उपमंडल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली लाइनों को स्थानांरतण करने और सोलर कनेक्शनों की समस्याओं को भी निश्चित समय अवधी में समाधान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि निगम ने बिजली आपूर्ति देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं जिसके तहत गांव गांव में पुराने बिजली के पोल और तारों को बदलकर नए पोल व तार बिछाकर लगाकर पर्याप्त बिजली सुविधा देना हैं।
इसके अलावा जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका हैं वहां पर 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही हैं। उप शहरी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य चल रहा हैं कहीं पर पूरा भी कर लिया गया हैं। यदि सभी गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य पूरा हो जाएगा तो बिजली के हादसों पर रोक लगेगी।
ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी और उन्हें बिजली की किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी।
बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध है और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ बिजली एवं सिंचाई थाना में मामला दर्ज करवाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।