फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आप को जींद की राजनीतिक धरती से चमत्कार की आस

Mon, 29 Jan 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
पंजाब से लाए गए बिजली के बिल दिखाते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। आम आदमी पार्टी जिस प्रकार हरियाणा जीतने के लिए जोर लगा रही है, उससे साफ है कि आप को जींद से चमत्कार की उम्मीद है। सात महीने में ही दूसरी बार आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुंकार भरी है। हरियाणा में जितनी भी राजनीतिक पार्टियों ने अब तक सत्ता पाई है, उन्होंने हरियाणा जीतने के लिए जींद से ही शुरुआत की थी। अब आम आदमी पार्टी भी दूसरी पार्टियों के नक्शेकदम पर चलते हुए जींद की राजनीतिक धरती से इसकी शुरुआत कर चुकी है।
विज्ञापन

8 जून 2023 को अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान से तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस तिरंगा यात्रा को काफी सफलता मिली थी। 950 मीटर तिरंगा यात्रा के कारण ही पूरा जींद शहर आप के रंग में रंग गया था। जींद में आप के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह तिरंगा यात्रा काफी राजनीतिक सुर्खियां बटोर गई थी। आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता तथा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने तिरंगा यात्रा से पहले भी जींद में डेरा डाला था और अब बदलाव जनसभा से पहले भी इन दोनों ही नेताओं ने जींद में डेरा डाला था। रविवार को हुई बदलाव जनसभा में भी अच्छी भीड़ रही। इसी कारण आप के नेता इससे उत्साहित हैं। यह तो भविष्य ही तय करेगा कि आप को जींद की धरती कितना लाभ पहुंचाती है या नहीं, लेकिन आप ने शुरुआत अच्छी की है।
अन्य पार्टियां भी कर चुकी हैं जींद से शुरुआत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, जजपा के दुष्यंत चौटाला, भाजपा सभी ने जींद से ही शुरुआत की थी। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा के अमित शाह ने जींद में ही रैली की थी। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने भी अपनी हरियाणा विकास पार्टी की शुरुआत जींद से ही की थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जींद से ही पैदल यात्रा शुरू की थी। ओमप्रकाश चौटाला का तो जींद सदा से ही गढ़ रहा है। जजपा ने भी अपनी नई पार्टी की घोषणा 2018 में जींद से ही रैली करके की थी।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे अभूतपूर्व इंतजाम
दोनों मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा के लिए जींद पुलिस ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हुए थे। तीन दिन पहले ही पंजाब पुलिस यहां जांच-पड़ताल करके चली गई थी। जींद पुलिस ने भी हर चौक-चौराहे पर कर्मचारी तैनात किए गए थे। सड़क के हर कट पर तथा रैली स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। लोगों को अधिक सुरक्षा होने से भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंडाल के पास ही भंडारा भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें