28जेएनडी15: संदीप आर्य घोघड़िया। संवाद
उचाना। घोघड़िया गांव में बेटी के जन्म पर अगर परिवार कुआं पूजन करता है तो उस परिवार को 2100 रुपये शगुन राशि के रूप में दिए जाएंगे, ताकि बेटी के जन्म पर बेटे के जन्म की तरह कुआं पूजन हो। समाजसेवी संदीप आर्य घोघड़िया ने कहा कि घोघड़िया गांव से बेटी नहीं बेटे से कम मुहिम की शुरुआत की है। गांव में बेटी के जन्म पर भी बेटे के जन्म की तरह अभिभावक कुआं पूूजन करें। बेटी है तो समाज में रिश्ते, नाते हैं। बेटी आज बेटों से कम नहीं है। ये मुहिम जल्द आने वाले दिनों में पूरे हलके में चलाई जाएगी। संदीप आर्य ने बताया कि गांव के राजकीय कन्या स्कूल में 10वीं कक्षा में जो पहले तीन स्थान पर छात्राएं रहेंगी उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 3100, 2100 एवं 1100 रुपये की राशि दी जाएगी। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को बेटे की तरह शिक्षा के प्रेरित करें। आज बेटी किसी क्षेत्र में बेटे से कम नहीं है। बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिले इसके लिए बेटी गौरव पुरस्कार से बेटियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में स्कूल में टॉप तीन स्थान पर रहने पर नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। गांव की बेटी अगर पूरे हरियाणा में 10वीं, 12वीं में पहला स्थान प्राप्त करती है तो उसे 11 हजार रुपये की राशि एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
28जेएनडी15: संदीप आर्य घोघड़िया। संवाद