फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खाली सीटों पर 100 रुपये लेट फीस भरकर ले सकते हैं दाखिला

Wed, 13 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी07-राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। पीजी कोर्स में पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं। 12 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये लेट फीस भरकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते थे जो समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद भी अगर सीट खाली बच जाती हैं तो उसके लिए 13 अगस्त से लेकर 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग चलेगी जिसमें पहले वाले 100 रुपये और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि कॉलेज में खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग हो रही है।
विज्ञापन

कॉलेज में अभी भी 112 सीट विभिन्न संकायों में खाली बची हुई हैं जो विद्यार्थी दाखिला लेने का इच्छुक हैं वह कॉलेज में दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लें और फीस भर कर दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


पीजी कॉलेज में अब तक हुए दाखिले

संकाय-कुल सीट-दाखिला लेने वाले विद्यार्थी

पीजीडीसीए-60-34

एमएसस गणित-40-22

एमकॉम-60-24

एमए हिंदी-40-37

एमए अंग्रेजी-40-28

एमए अर्थशास्त्र-40-27

कुल-280-168
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें