जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लघु सचिवालय के सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
डीसी ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन 2.0 साइकिल यात्रा नशा मुक्ति अभियान के तहत 23 अप्रैल को जिला कैथल से जींद में प्रवेश करेगी।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए नशे के विरुद्ध जन भागीदारी सुनिश्चित करें। साइक्लोथॉन 2.0 में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से एक पंजीकरण लिंक जारी किया गया है, जहां इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त हरियाणा की मुहिम को सफल बनाना है। उन्होंने जिले की ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशनों और नशा मुक्ति केंद्रों से इस मुहिम का हिस्सा बनने और साइक्लोथॉन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। संवाद