फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में शामिल हुए योगासन खेल कराए गए

विज्ञापन
स्टेट गेम्स में एकत्रित हुए खिलाड़ी व गणमान्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में 27वें राज्य खेलों का आयोजन 2 से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न 10 शहरों में किया गया। इसमें योगासन खेलों का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाॅल में 3 से 5 नवंबर तक हुआ।
विज्ञापन


हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव व रेवाड़ी निवासी डॉ. युद्धवीर में बताया कि हरियाणा में 13 वर्षों के बाद राज्य खेलों का आयोजन हुआ है जिसमें प्रथम बार योगासन खेल को शामिल किया गया है जो ऐतिहासिक कार्य है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में योगासन खेल को राज्य खेलों में शामिल करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।

जयदीप आर्या ने कहा कि योगासन खिलाड़ी आने वाले दिनों में एशियन खेलों के लिए जापान में एशियन गेम्स में भागीदारी करेंगे और अगले वर्ष मार्च में योगासन खेल की वर्ल्ड चैंपियनशिप होने जा रही है जिससे पूरे विश्व में योगासन खेलों का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के 70 खिलाड़ियों, 36 टेक्निकल ऑफिसियल, कोच सहित विभिन जिलों के सचिव व अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें