फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ऋषि मुनियों की अमूल्य धरोहर है योग : कृष्ण बेदी

Sun, 22 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15-सीआरएसयू में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में जिलास्तरीय 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की। इस दौरान बेदी ने कहा कि योग भारत के ऋषि मुनियों की अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने विश्वविद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है व प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि योग का एक अर्थ जोड़ना भी होता है। इससे हमें आपस में एक साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

यदि जनप्रतिनिधि व सरकारी अधिकारी एक-दूसरे के साथ जुडकर काम करेंगे तो प्रदेश की उन्नति में कोई रुकावट नहीं आएगी। योग दिवस के रूप में स्वीकार करने से दुनिया की सोच में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।
आज दुनिया वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार है कि प्राचीन भारतीय धारणा को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि योग के प्रभाव से ही आज दुनिया में मानवादी ताकत को बल मिला है और दुनिया शांति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ मनुष्य ही देश के विकास में भागीदार हो सकता है। हरियाणा सरकार ने भी योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य में 714 व्यायामशालाओं का निर्माण किया, जिनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कैबिनेट मंत्री को औषधिय पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, सीईओ जिप अनिल दून, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, वीसी प्रो. रामपाल सैनी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, सुखदीप बुआना, सुरेश दनौदा, भारत भूषण टांक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश, डॉ. रविकांत, डॉ. सरिता सैनी, गोविंदा आर कुलबीर भी मौजूद रहे।

21जेएनडी15-सीआरएसयू में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें